शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस संबंध में दो बाइक चोर युवकों को गिरफ्तार भी किया है,इनके पास से चोरी के दो बाइक,एक मोबाइल तथा एक गुच्छा मास्टरकी भी जप्त किया है। गिरफ्तार युवकों में बैरिया के बलुआ रमपुरवा निवासी,सूरज कुमार,उम्र 21 वर्ष,तथा सिसवा सरिया के ही निवासी,सुनील कुमार,उम्र 25 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।
इनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक एक मोबाइल तथा एक गुच्छा मास्टर की बरामद हुआ है।नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि दरोगा ऋतुराज जायसवाल व मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मामले की छानबीन के लिए लगाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वालों में शामिल,सिसवा सरिया निवासी,सुनील कुमार को पहचान की। सुनील कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया,उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई, थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि दोनों युवकों की संलिप्त शहर में चोरी किए गए बाइक से जुड़ा हुआ है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.