Tranding

आग से सुरक्षा व बचाव को लेकर अग्निशमन केंद्र ने चलाया जन जागरुकता अभियान।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

आग से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय को लेकर अग्निशमन केंद्र गया द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान के तहत आज जिले के गुरुआ प्रखंड के सगाही, बाराचट्टी के शोभ बाजार एवं शेरघाटी के गोला बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नारायण युवा कला जत्था मसौढ़ी के कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में गीत के माध्यम से झुग्गी झोपड़ियां में अग्नि दुर्घटना से बचाव एवं मवेशियों के लिए आग से सुरक्षा हेतु उपाय बताए गए ।टीम में शामिल कलाकारों में जयप्रकाश शर्मा, नंदकिशोर नंदू, मनीष कुमार ,जितेंद्र कुमार ,गुड्डी कुमारी एवं श्वेता कुमारी प्रमुख रहे। इस मौके पर टीम के साथ रहे अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शेरघाटी के कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गर्मियों में आग की दुर्घटना से छोटी से छोटी लापरवाही से हो सकती है ,ऐसी स्थिति में टोल फ्री नंबर 101 अथवा 112 पर डायल कर सूचना कर सकते हैं। ताकि निर्धारित समय पर अग्निशमन दल की टीम घटनास्थल पर पहुंच सके।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.