Tranding

वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन कराने हेतु यातायातथाने की पुलिस जुटी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर में यातायात व्यवस्था को सुधार करने के लिए यातायात थाने के पुलिस नेअभियान शुरू कर दिया है।मीना बाजार, चौक,शोआ बाबू चौक, अवंतिका चौक,स्टेशन चौक,बस स्टैंड लाल बाजार चौक में सड़क किनारे गलत ढंग से वाहन लगाने वालों के विरुद्ध सख्ती बढ़ती जा रही है।यातायात थाना प्रभारी, प्रमोद कुमार पासवान ने संवाददाता को बताया कि इन इलाकों में गलत ढंग से वाहन पार्किंग करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है, वाहन चालकों से अपील की गई कि वह अपने वाहनों को ठीक से सही स्थान पर पार्किंग करके खड़ा करें,ताकि जाम की समस्या नहीं बने,साथ ही आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो।चेतावनी देने के बाद भी वाहन चालकों,चार पहिया गाड़ियों वालों को जुर्माने के रूप में चालान काटा गया, मोटरसाइकिलों पर ट्रीपल लोडिंग,रॉन्ग साइड से गाड़ी निकालना,बाइक चालकों के द्वारा पैंतराबाजी करके वाहन चलाने वालों,वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करना के कारण उनसे 1 लाख 18 हजार का चालान जुर्माने के रूप में काटा गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
97

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.