Tranding

मजिस्ट्रेट चेकिंग में 36 बेटिकट यात्री पकड़ाये,13375 जुर्माना हुआ वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते हुए 36 यात्रियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस संदर्भ में सिटीआई रेड प्रभारी,ए एच अंसारी ने संवाददाता को बताया कि बेतिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली सप्त क्रांति सत्याग्रह एवं विभिन्न एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की जांच किया गया,जांच के दौरान 36 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए।एल रेलवे मजिस्ट्रेट,जिन्नात मंजूर के द्वारा सभी यात्रियों से फाइन कर छोड़ा गया। इस दौरान 13 हजार 375 रुपया जुर्माना वसूल किया गया। इसअवसर पर वाणिज्य निरीक्षक,आशीष रंजन हांसदा,परवेजआलम खां अभिषेक कुमार पांडे,वीरेंद्र प्रसाद,प्रमोद बैठा,मनोज कुमार उपस्थित थे। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस तरह के मजिस्ट्रेट चेकिंग का काम आगे भी चलता रहेगा ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को सुधारा जा सके।बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे विभाग को बहुत बड़ा राजस्व की हानि होता है,राजस्व को बढ़ोतरी हेतु इस तरह के मजिस्ट्रेट चेकिंग का काम हमेशाआगे चलता रहेगा।वित्तीय वर्ष 23 24 के अंत तक इस तरह से विभिन्न स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग का काम चलता रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.