रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
सुखपुरा(बलिया)।
प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद के छोटे से गांव ज्ञानपुर निवासी शौर्य सिंह ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता से शुरू कर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चक्का फेंक में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।ज्ञात हो कि बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत दुर्गापुर के ग्राम सभा ज्ञानपुर निवासी सौर्य सिंह पुत्र विनोद सिंह ने अपने खेल का सफर नेहरू युवा क्लब से शुरू कर ब्लॉक,जनपद और मंडल स्टार के खेल में अपना परचम लहराते हुए प्रदेश स्तरीय खेल में प्रतिभाग कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।सौर्य सिंह क्षेत्र के गायत्री विद्यापीठ में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र है ।अपने खेल कौशल और व्यवहार से सबका प्रिय होने के साथ-साथ मेहनती और कर्मठ भी है।जिसके कर्मठता की ही देन है कि ग्रामीण स्तर के खेल से शुरू कर प्रदेश में अपना स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की हैं।अपनी इस सफलता का श्रेय सौर्य सिंह अपने पिता विनोद सिंह और गुरुजनों को देते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.