जनप्रतिनिधियो ने पदाधिकारियों पर लगाया आरोप- मिलीभगत से होता है अफीम की खेती
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कई प्रकार के मुद्दे उठाए लेकिन अहम मुद्दा बाराचट्टी गजरागढ़ बाजार और सोभ बाजार में हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुख्य मुद्दा रहा। काहुदाग पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार द्वारा गजरागढ़ बाजार में आए दिन हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुखर होकर सदन में आवाज उठाया गया। जबकि बुमेर पचायत के मुखिया संजीव कुमार ने वन भूमि पर अफीम की खेती नही करने वाले लोग पर भी झूठा मुकदमा किया गया है ।इसे लेकर सदन में जोरदार तरीके सेआवाज उठाया गया। वही सदन में मौजूद वन अधिकारी रेंजर द्वारा मिला जवाब से सभी जनपत्रिनिधि नाखुश दिखे ।मुखिया संजीव कुमार ने कहा कि वन विभाग भूमि पर प्रतिवर्ष सैकड़ों एकड़ में अफीम की फसल की फसल उगाई जाती है जिनसे सीधे तौर पर जनप्रतिनिधियो ने वन अधिकारी की मिलीभगत का नतीजा ठहराया।
वही पूर्व उपप्रमुख सह पंचायत समिति इंद्रदेव यादव ने सदन की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि जब रैयती जमीन पर अफीम करने वाले लोग पर एफआईआर दर्ज कर दिया रहा है,तो वन विभाग की भूमि पर अफीम लगाया जाता है तब संबंधित वनकर्मी पर क्यों नही केश किया जाता है?वही पंचायत समिति गणेश यादव के कहा कि पतलुका पंचायत के एक लड़का जो पढ़ने लिखने वाले है जिसे मैं अच्छी तरह जानता हूं उसका अफीम की खेती के नाम पर प्राथमिकी कर दिया गया है ।बिना जांच पड़ताल के दलालों के माध्यम से वन विभाग के पदाधिकारियो द्वारा झूठे मुकदमा में फंसाया जाता है। यहॉ तक जनप्रतिनिधियों को भी वन विभाग भूमि पर अफीम करने को लेकर नाम लिख दिया जाता हैऔर झूठे मुकदमे में फसाने की कोशिश किया जाता है। वही सभी जनप्रतिनिधियो ने इसे रोकने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाया है और कहा कि अगर बिना जांच किए निर्दोष लोगो पर झूठे मुकदमे कर फंसा दिया जाता है और अफीम माफिया की मिलीभगत से छोड़ दिया जाता हैं।। इसी कारण से अफीम की खेती नही रुक रही है।
वही मुखिया संजीव कुमार ने कहा कि दूसरे जगह अफीम माफिया बाराचट्टी क्षेत्र में आकर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करता है जिसे आजतक कोई केश नही किया जाता है जिससे साफ तौर पर मिलीभगत झलकता है।
वही बैठक में अन्य मुद्दे में अंचल में परिमार्जन को लेकर इंद्रदेव यादव ने सवाल उठाया कहा कि प्रखंड की सभी राजस्वकर्मी परिमार्जन को लेकर छः महीना तक ब्लॉक की चक्कर लगवाता है। सभी कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर लोगो से पैसा लेने के लिए टहलाया जाता है इसका जवाब में अंचल अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द सभी मामले को अपने स्तर से देखता हु। इधर राशन कार्ड वितरण और इसमें घोर अनिमियता को लेकर भी काहुदाग पंचायत मुखिया कमलेश कुमार ने सवाल उठाया है। बैठक में उपस्थित बीडीओ अजीत कुमार ,अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ,बीपीआरओ नरेश कुमार ,बीएओ अजीत कुमार प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी ,मुखिया संघ अध्यक्ष राजू यादव ,पूर्व उपप्रमुख इंद्रदेव यादव ,पंचायत समिति गणेश यादव , रेवा सिंह, सहित आदि लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.