Tranding

भारत जोड़ो अभियान के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

भारत जोड़ो अभियान के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों के जिला प्रमुख, नागरिक समाज के सदस्यों, पत्रकारों,अभियान के नगर, लोकसभा, उनकेअंतर्गतआने वाले विधानसभा के संयोजकों की संयुक्त बैठक,पंकज जेपी सेनानी के निवास स्थान न्यू कॉलोनी बेतिया में संपन्न हुई। जिला प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता प्रो० समशुलहक ने की।बैठक का मुख्य मकसद 2024 के लोक सभा चुनाव में आपसी समन्वय स्थापित कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाना, विघटनकारी,फासीवादी एनडीए के उम्मीदवारों को हराना ही उद्देस्य है।बैठक में कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष,भारत भूषण दूबे,आरजेडी के जिला अध्यक्ष,साहेब हुसैनअंसारी, सीपीआईएम के जिला सचिव, चांदसी प्रसाद यादव, सीपीआई के राधामोहन यादव केदार चौधरी,अभियान के वाल्मीकिनगर लोकसभा के समन्वयक,पंकज जी,पश्चिम चम्पारण लोकसभा के समन्वयक,आलमगीर हुसैन ने शिरकत किया।वाल्मीकिनगर, बगहा,सिकटा,नरकटियागंज, रामनगर, विधानसभाओं के संयोजकों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के जिला के सभी घटक दल के सभी विंग के जिला स्तरीयअध्यक्ष/सचिव भारत जोड़ोअभियान के लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति के सदस्य होंगे,इसी तर्ज पर विधानसभा, पंचायत स्तर पर समन्वय समितियों का भी गठन शीघ्र किया जाएगा। गठबंधन के जिला प्रमुखों ने अपने-अपने दल के प्रखंड/ अंचल व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकरअभियान से जुड़े साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करने का भरोसा दिया।बैठक में शामिल इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी पार्टियों के पदाधिकारियों से भारत जोड़ो अभियान के द्वारा पूर्व में तय तीन कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध किया गया।8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च को दुसाध पट्टी,शिवराजपुर,अंचल नौतन में मोदी राज में हुए महिलाओं केअपमान के खिलाफ महिलाओं की सभा2 3 मार्च शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के मौके पर 26 मार्च को कुहारअरापट्टी, मच्छरगांवा,अंचल योगापट्टी में भाजपा भगाओ-देश बचाओ और 14 अप्रैल को बरगजवा, रामनगर में डॉ०भीम राव अम्बेडकर जयन्ती समारोह भाजपा हराओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जेपी सेनानी,लक्ष्मण प्रसाद गुप्त, शेषनाथ प्रसाद,नागरिक समाज के वरीय सदस्य, नन्दलाल प्रसाद,रामेश्वर प्रसाद की उल्लेखनीय उपस्थिति हुई।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026