दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करें सरकार
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया। शहर के दिग्घी तालाब पार्क से भाकपा माले ने दिल्ली में नमाजियों के अपमान और हिंसा के खिलाफ विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। विरोध मार्च प्रदर्शन दिग्घी तालाब पार्क से निकली जो जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस विरोध मार्च प्रदर्शन में शामिल लोग नफरत और पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाओ, मानवाधिकार का हनन नहीं चलेगा, संविधान-लोकतंत्र को कुचलना बंद करो, नफरत फैलाने वाला पुलिस नहीं चाहिए, सांप्रदायिक नफरत का एक जवाब, इंकलाब जिंदाबाद, नफरत फैलाने वाले होशियार भाकपा माले है तैयार के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर विरोध मार्च प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव निरंजन कुमार, नगर प्रभारी तारिक अनवर, ऐपवा जिला सचिव रीता वर्णवाल, मानपुर प्रखंड सचिव सुदामा राम व आइसा नेता मो. शेरजहां ने किया। भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि 8 मार्च को राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक में जुम्मे की नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों को पुलिस ने सरेआम अपमानित किया। नमाज में झुके लोगों को लात मारी, धक्के दिए और पिटाई की।पूरी दुनिया में इस घटना से देश शर्मशार हुआ है। देश में मुस्लिमों के खिलाफ भाजपा लगातार साम्प्रदायिक घृणा व हिंसा फैला रही है। उसने सुरक्षा बलों के साम्प्रदायिकीकरण का भी अभियान चला रखा है। दिल्ली की घटना इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा की दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा। ऐसे लोगों को सेवा से बर्खास्त कर कड़ा संदेश देना चाहिए। कार्यक्रम में खिजरसराय प्रखंड सचिव बच्चू सिंह, पारो देवी, रघुनंदन शर्मा, रामानंद सिंह, मो. साकिब, तौसीफ़ आलम, मो. तनवीर सुमित अन्य लोग शामिल थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.