शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
दरवाजे पर खेल रही 13 माह की एक बच्ची कोअनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की बताई गई है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई। थानाअध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि मृत् बच्ची की पहचान पिपरा गांव निवासी,अजीम खान के पुत्री,सानिया,उम्र 13 महीना के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया कि सानिया शाम अपने नाना के घर के बाहर खेल रही थी,इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मृत् घोषित कर दिया जिसके बाद शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना करने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। परियोजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा,किसी भी कीमत पर ट्रैक्टर चालक को नहीं छोड़ा जाएगा,इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.