शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
खेत में लगे बिजली का पोल हटाने के लिए मारपीट की घटना में एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया,जिसका इलाज जीएमसीएच में हो रहा था, इस दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर गांव में घटी है। घटना के सूचना पर पहुंची अस्पताल नाका थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। अस्पताल नाका प्रभारी, सुधांशु शेखर ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव निवासी, भोज यादव के 50 वर्षीय पुत्र,हरेंद्र यादव के रूप में की गई है। मामले में परिजनों का बयान दर्ज कर कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पुत्र,मंजय यादव ने संवाददाता को बताया कि पूर्व दबंग मुखिया इनरमन दास के 6 - 7 गुंडो ने मिलकर मेरे पिता को लाठी,डंडे,रॉड, फरसे से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। गोपालपुर थानाअध्यक्ष,राजेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि मारपीट के मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया इनरमन दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सदर एसडीपीओ महताब आलम ने संवाददाता को बताया कि इस पूरे मामले की मार्नाइट्रिंग में खुद कर रहा हूं, एक आरोपी के गिरफ्तारी हुई है,शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,जल्द ही सब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.