जल संरक्षण से उन्नति कर वैश्विक स्तर पर बनेगी पहचान- यू एन मिश्रा डीईओ
हमें जल का समुचित उपयोग करना और कराना है- मोहित जैन कार्यपालन अधिकारी जल संसाधन।
डॉ. रामजी शरण राय
दतिया, मध्यप्रदेश।
जीवनदायी नदियों की लिंक परियोजना से समृद्ध मध्यप्रदेश, समृद्ध भर्तकरने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव व प्रदेश सरकार की महती केन-बेतवा लिंक परियोजना व पार्वती-कालीसिंध- चम्बल लिंक परियोजना जन चेतना अभियान के तहत मप्र जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं जल संवाद का 08 ग्रामों में आयोजन किया गया।
आयोजित चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं जल संवाद में ग्राम डाँग करैरा में मुख्य अतिथि श्री उदित नारायण मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के अनूठे प्रयास की सराहना की एवं ग्राम पलोथर में मुख्य अतिथि श्री मोहित जैन कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग दतिया रहे। श्री जैन ने केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र की व्यापक जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री आरसी शर्मा एसडीओ जल संसाधन विभाग रहे। उपयंत्री जल संसाधन विभाग सौरभ पांडेय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा अनूठी नदी लिंक परियोजना की सराहना करते हुए आव्हान किया कि हम पानी बचा सकते हैं लेकिन बचा नहीं सकते। हमें जल का समुचित सदुपयोग करना है व दूसरों को प्रेरित करने हेतु आव्हान किया।
कलेक्टर महोदय के निर्देशन में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार आदिशक्ति युवा मंडल सरसई, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं जल संवाद का आयोजन श्री मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम डांग करैरा, पलोथर, नौनेर, सलैया पमार आदि चयनित ग्रामों में किया गया। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मैडल आदि से पुरस्कृत किया गया।
जल संरक्षण हेतु जल गीत, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं जल संवाद में प्रमुख रूप से सरपंचगण, सचिव, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के शिक्षकगण के साथ ही सांस्कृतिक दल स्कूली छात्र-छात्राओं आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजक दल में आदिशक्ति युवा मंडल सरसई से सुबोध शर्मा, अनिल गोस्वामी, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर संजय रावत, आनंद दाँगी, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति रामजीशरण राय, बलवीर पाँचाल, अशोक कुमार शाक्य, पीयूष राय व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति से देवेंद्र सिंह कुशवाह, अतुल चतुर्वेदी आदि नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता व अभियान सहयोगी रामजीशरण राय अभियान सहयोगी ने दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.