नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रमजान के मुबारक महीने मे होली पर्व पर और वैसे भी हमेशा हम सभी को एकता भाईचारा सौहार्द बनाए रखने की जरुरत ।
ये बाते नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने दोनो पर्व एक साथ होने पर कहा की सभी देश प्रदेश वासियों को रमज़ान व होली की मुबारकबाद देते हुए कहा की हिन्दुस्तान सर्व धर्म समभाव रखने वाला देश है यहां की खूबसूरती ये है की यहां सर्व धर्म के लोग एकता सौहार्द प्रेम के साथ रहते चले आ रहे हैं।
हम सब एक साथ रहते पढ़ते व्यापार ऑफिशियल काम सब एक साथ करते एक दूसरे की खुशियां गम सभी मे शामिल होते है यहीं देश की सुन्दरता खूबसूरती हैं।
हम सभी को रमज़ान मे पड़ने वाले पर्व होली पर्व पर एकता का परिचय देते हुए प्यार सौहार्द बनाए रखने की जरुरत है और पूरी दुनिया को ये बताने वा दिखाने की पहल हो की पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा सौहार्द प्रेम अपने भारत मे हैं। जिससे पूरी दुनिया मे भारत का परचम लहराया जा सके
सभी देश प्रदेश वासियों को रमज़ान होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं सहित लख लख बधाइयां ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.