रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा के अन्तर्गत परतावल बाजार में स्थित एसएनटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय का प्रथम वर्षिककोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण एवम दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती बन्दना प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी के युवानेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा किया गया। पुनः उपस्थित अतिथियों को विद्यालय के छात्राओं द्वारा बैच लगा कर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी रहे। वार्षिकोत्सव में मुख्य रूप से महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी विद्यालय के वरिष्ठ प्रबक्ता संजीव कुमार, महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या सुमन साहनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, बृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, अशोक कृष्ण त्रिपाठी, करुणाकर राम त्रिपाठी, अखिलेश कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. एस के सिंह, शशिविन्द मिश्रा,डॉ. ए.पी. गुप्ता, राम बहाल सिंह, रानू ओझा, टीपी पांडेय, डॉ. योगेंद्र पांडेय सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालय और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गण एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.