Tranding

बिश्नोई गैंग के तीन अपराधी रंगदारी मांगने में हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है,इनसे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,पकड़े गए अपराधियों में शिकारपुर थाना निवासी,शेषनाग शाह का पुत्र,संजीत कुमार,चनपटिया थाना निवासी,रामलाल शाह का पुत्र,राहुल कुमार और मझौलिया थाना निवासी, शिवजी पटेल का पुत्र नंदन नंदन पटेल के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय थाना में भीताहा पंचायत के वार्ड एक,ओम शांति नगर निवासी,विजय शाह ने थाने में आवेदन देकर यह बताया था कि बिश्नोई गैंग द्वारा उनसे 10 लाख रुपया रंगदारी मांगी जा रही है,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। विजय शाह ने आगे बताया के 1 मार्च को करीब 10:45 में उनके मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने बताया कि वह बिश्नोई गैंग से बोल रहा है, उसने कहा कि तुम्हें जान से मारने के लिए मुझे 10 लख रुपए का सुपारी मिला है, अगर तुम ₹10 लाख दे दोगे तो सुपारी देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर,फोटो तुमको मोबाईल पर भेज देंगे,अगर नहीं दोगे तो तुमको कहीं भी जान से मार देंगे। इस सूचना से विजय शाह का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। संबंधित थाना के पुलिस ने पूरा पुलिसिया जाल बिछाकर तीनों अपराधियों को तीन जगह से पड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि यह तीनों अपराधी बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.