शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग स्थित,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। डायल 112 की पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है। मृतक की पहचान, मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा पंडितपुर गांव निवासी, स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद का बेटा,विश्वनाथ प्रसाद,उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है।अस्पताल प्रभारी,पंकज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना स्थल पर बरामद बाइक के आधार पर पहचान किया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।घटना की सूचना पर पहुंची मृतक के साला,बृजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसका जीजा कल घर से बाइक लेकर बारात में शामिल होने के लिए निकला था, घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है,पत्नी,रेणु देवी का रो रो कर बुरा हाल है,इसका एक बेटा मुन्ना कुमार,उम्र 17 वर्ष तथा दो विवाहित बेटी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.