चौक बाजार, महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
नगर पंचायत के धर्मपुर वार्ड में बीट प्रभारी संतोष पाल के नेतृत्व एक महिला को 15 लीटर कच्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एक क्विंटल लहन भी नष्ट कर दिया गया।थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि उक्त वार्ड में अभियुक्त विन्द्रावती देवी के घर से कच्ची बरामदगी के साथ ही एक क्विंटल लहन को नष्ट कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया।पाठक ने बताया कि गिरफ्तार महिला लम्बे समय से कच्ची बेचने का काम कर रही थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया है ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026