Tranding

पहली बार गया लोकसभा से चुनाव लड़ेगी ओवैसी की एआईएमआईएम उम्मीदवार घोषित..

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के अंदर पहले चरण का चुनाव होना है।तारीखों के ऐलान के बाद से ही गया संसदीय क्षेत्र में एआईएमआईएम के द्वारा पहले प्रत्याशी के रूप में रंजन पासवान के नाम की घोषणा की गई है। वहीं, ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी के द्वारा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।पार्टी के प्रभारी एवं संसदीय क्षेत्र के घोषित उम्मीदवार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन किया।गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है ।नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के प्रभारी एवं गया संसदीय क्षेत्र के घोषित उम्मीदवार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान पार्टी के मगध प्रभारी ने बताया कि गया संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने रंजन पासवान को एआईएमआईएम ने प्रत्याशी घोषित किया हैं।रंजन पासवान गया लोकसभा से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।वहीं एआईएमआईएम के मगध प्रभारी मतलूब खान ने बताया कि हमारी पार्टी बिहार में 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी। इसमें गया भी शामिल है। इस क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव में पहली बार हमारी पार्टी आई है।इसके लिए पार्टी ने रंजन पासवान को गया लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.