Tranding

नवागत बीइओ ने संभाला कार्यभार।

बेलहर, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकास क्षेत्र में नवागत बीइओ अनीता तिवारी ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर पूर्व बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र की मौजूदगी में कार्यभार संभाला।

इसके बाद क्षेत्र के शिक्षकों ने उनको माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिक्षकों से नवागत बीईओ का परिचय कराते हुए बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा है। गुणवत्तापरक शिक्षा देना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए है।

बीईओ अनीता तिवारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ब्लॉक निपुण बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को टीम भावना से काम करते हुए बच्चों व अभिभावकों से संपर्क रखकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का एक संकल्प रखना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन बढ़ाने को भी अपनी प्राथमिकता बताई। क्षेत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का चिन्हांकन कर उनका नामांकन तथा प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन , स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम का कुशल संचालन , दीक्षा एप पर समय-समय पर प्रशिक्षण लेने, आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह मॉड्यूल प्रयोग करने, गणित किट को मेज पर रखते हुए प्रयोग करने, रीड एलांग एप पर रीडिंग कैंपेन संचालित करने संबंधी अपने दायित्व का निर्वहन समयानुसार करें।

स्वागत करने वालों में राम सजीवन, सुमन देवी , मोहम्मद इमरान , एआरपी संदीप राय , बाल मुकुंद ,प्रेमचंद यादव , संत योगेश्वर, हरीश कुमार, रमेश कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
197

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.