Tranding

जिला के एक युवक का गुजरात के जिंदल कंपनी में काम के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

फातूछापर गांव,वार्ड नंबर 4, निवासी,अलाउद्दीन आलम के 25 वर्षीय पुत्र,सलमान आलम की मौत गुजरात के जिंदल कंपनी में वेल्डिंग का काम करते वक्त लोहे की प्लेट सर पर गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता की मृत्यु के बाद सलमान बाहर मजदूरी करअपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था,तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सलमान के पिता की मौत 6 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। पिता के मौत होने के बाद सलमान बाहर मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। बथना पंचायत के मुखिया पति इरशाद आलम ने संवाददाता को बताया कि सलमान गुजरात के जिंदल कंपनी ने पिछले 8 महीने से वेल्डिंग का काम कर रहा था, दोपहर में कंपनी में काम करते वक्त लोहे की एक प्लेट उसके सर पर गिर जाने से जख्मी होकर वह गिर पड़ा,कंपनी में कार्यरत मजदूरों के सहयोग से स्थानीय किसी अस्पताल में इलाज कराया गया,इलाज के दौरान सलमान ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.