रिपोर्ट- विनोद विरोधी
गया।सूबे में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते व टिकट बंटवारे में दलगत राजनेताओं की अनदेखी किए जाने पर बगावत के सुर शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में आज युवा जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे टिकारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा उन्होंने खुलासा नहीं किया हैं। लेकिन माना जा रहा है कि औरंगाबाद लोकसभा से टिकट के लिए प्रयासरत थे ,लेकिन जदयू ने यहां से टिकट देने से इनकार कर दिया गया हैं। यह सीट पहले से ही भाजपा की सीट रही है और यहां से सुशील कुमार सिंह सांसद रहे हैं ।श्री कुशवाहा को उम्मीद थी कि गया लोकसभा की सीट जदयू द्वारा छोड़े जाने के पश्चात औरंगाबाद की सीट जदयू के खाते में होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि जदयू कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की पक्षधर रहे हैं लेकिन मौजूदा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।माना जा रहा है कि वे राजद का दामन थामेंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि उन्हें राजद औरंगाबाद की सीट पर चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी पक्की कर दी है। सिर्फ घोषणा बाकी रह गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.