Tranding

बैंक प्रबंधक सहित कर्मी को 5 हजार रिश्वत के साथ सीबीआई की टीम ने पकड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इन दोनों सरकारी बैंकों एवं कार्यालयमें में घूस लेने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,दिन प्रतिदिन किसी न किसी स्तर से रिश्वतखोरी का मामला सामने आ रहा है। सरकार के द्वारा इस पर पैनी नजर नहीं रखने के कारण इस तरह की घटना सामनेआ रही है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि चटपटिया में सेंट्रल बैंक में सीबीआई की टीम जांच कर रही है,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मुद्रा लोन लेने के नाम पर राहुल कुमार, कपड़ा व्यवसाय,चनपटिया ने 10 हजार रिशवत की मांग करने की शिकायत पर,सीबीआई की टीम पहुंची।सीबीआई की टीम द्वारा बैंक प्रबंधक,पूर्णिया निवासी,अंशु सिंह को ₹5 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, लेकिन सीबीआई के टीम के अधिकारियों के पहुंचने से बैंक में खलबली मची गई। सीबीआई की टीम सेंट्रल बैंक चनपटिया में गहनता से जांच कर रही है।संवाददाता का विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पूर्णिया निवासी,बैंक प्रबंधक,अंशु सिंह को 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, इसके साथ ही उनके ड्रावर से ₹3.5 लाख रुपया के साथ गिरफ्तार किया,साथ में बैंक के चतुर्थवर्गीय कर्मी,रामनगर निवासी, दीपक कुमार को भी अपने साथ पटना ले गई।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.