शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जीएसटी चोरी करने वाले के विरोध में वाणिज्य कर विभाग ने अभियान चलाकर वाहनों की जांच की,पकड़े गए वाहनों के सामान को खंगाला जा रहा है कि जीएसटी की चोरी तो नहीं की जा रही है।इस क्रम में मोतिहारी बेतिया,बेतिया लोरिया,बगहा,बेतिया अरेराज मुख्य पद पर सघन जांच अभियान चलाया गया,जिसमें पांच गाड़ियों को पकड़ा गया।
पॉलिटिकल विभाग के अधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि लगभग 50 गाड़ियों से ज्यादा को पकड़ा गया, जिसमें ई वे बिल,जीएसटी बिल इत्यादि की जांच की गई।
जिसमें संदेह के आधार पर 2 मिनट ट्रक,तीन बड़े ट्रक पर लदे सामान को जप्त किया गया,इनमे कई तरह के खाद्य पदार्थ,कपड़ा,तेल, इत्यादि अनेक प्रकार के समान है इनको बिल से जांच किया जा रहा है,साथ ही सामानों की गिनती की जा रही है,अगर बिल से अधिक सामान पाए गए तो इस पर टैक्स के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टर पर विभाग की पैनी नजर है। विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी एक-एक समान को जीएसटी बिल से मिलान करने में जुटे हुए हैं। जीएसटी टैक्स की चोरी करने वाले बड़े-बड़े व्यापारी इन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से टैक्स की चोरी कर रहे हैं,जिससे विभाग के राजस्व को घटा लग रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.