Tranding

रेड संरक्षा आयुक्त( उत्तरपूर्वी सर्किल) प्रणजीव सक्सेना ने आज 21 मार्च को किया संरक्षा निरीक्षण।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन, परिचालन कीसुगमता एवं सवारी गाड़ियों की गति बढ़ाने के साथ मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में फेफना-इंदारा, मऊ-शाहगंज (इंदारा मऊ को छोड़कर) विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण परियोजना (150.28 किमी) के अंतर्गत मऊ-शाहगंज रेलखण्ड पर पड़ने वाले सठियांव-खुरहट (18.2 किमी ) रेल खण्ड के विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण पूर्ण होने के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त(उत्तरपूर्वी सर्किल) श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा आज दिनांक 21 मार्च ,2024 को संरक्षा निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिकअधिकारी/निर्माण श्री एस. सी श्रीवास्तव, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (रेल विकास निगम लिमिटेड)श्री कमल नयन ,मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी श्री विनीत कुमारश्रीवास्तव, मुख्य विद्युत डिज़ाइन इंजीनियर(पूर्वोत्तर रेलवे)श्री सुरेश कुमार , उप मुख्य संरक्षा अधिकारी(पूर्वोत्तर रेलवे) श्री आशीष पाण्डेय, महाप्रबंधक/विद्युत (रेल विकास निगम लिमिटेड) श्री एस पी एस यादव , मुख्य परियोजना प्रबन्धक (रेल विकास निगमलिमिटेड) श्री विकास चंद्रा, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा)श्री रोशन लाल यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बलेंद्र पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर एन सिंह , वरिष्ठमंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठमंडल विद्युत इंजीनयर (सामान्य) श्री पंकज केशवानी,वरिष्ठमंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) श्री अनिल श्रीवास्तव, अपरमहाप्रबंधक , रेल विकास निगम लिमिटेड श्री आशुतोष शुक्ला, मंडल इंजीनियर सामान्य श्री प्रेम प्रकाश कुजूर सहित मुख्यालय तथा मंडल के सम्बंधित शाखा अधिकारी,वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं रेल विकास निगम लिमिटेड वरिष्ठ इंजीनियर उपस्थित थे। रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना ने सबसे पहले सठियांव स्टेशन के केन्द्रीयकृत स्टेशन पैनल,रिलेरूम,इंटिग्रेटेड पावर सप्लाई यूनिट रूम,विद्युत वितरण प्रणाली,बैटरीकक्ष तथा इन सभी कक्षों में प्राधिकृत प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण किया साथही उक्त सभी कक्षों में टेम्प्रेचर(तापमान)अलार्म का भी परीक्षण किया । इसके पश्चात वे सठियांव के लाइनसंख्या-3 पर मोटर ट्राली से सठियांव-मुहम्मदाबाद-खुरहटरेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण करने रवाना हुए । ट्राली निरीक्षण के दौरान उन्होंनेकिमी सं-24/6-7 पर स्थित समपार फाटक सं-15 का दोहरीकरण के स्टैंडर्ड मानकों कानिरीक्षण किया और गेट मैन से संरक्षा सम्बन्धी ज्ञान का परीक्षण किया । मोटरट्राली निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त किमी सं-24/3-4 पर स्थित माईनर ब्रिज सं-14 पर लाइन फिटिंग्स एवं ब्रिजके फाउंडेशन एवं ब्रिज सं-16 पर लोड प्रबंधन का परीक्षण करते हुए कर्व सं-02 पर पहुँचे और किमी सं-23/2-3 से किमी सं-22/5 तक विस्तारितकर्व सं-02 के इन्डेन्ट एवं ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई का मापन कर अभिकेन्द्रत्वरण के संतुलन की गहनता से जाँच की । तदुपरांतउन्होंने गेट संख्या 18/Cएवं 16 C का निरीक्षण किया साथ हीउन्होंने गेट मैन शुवचन तथा लाइन पी वे राकेश प्रताप सिंह से संरक्षा सम्बंधित प्रश्न किए और जो कमिया पाई उसे संबंधित अधिकारियों को ठीक करने का निर्देश दिया । 

इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के फेसिंग पॉइंट सं-105 B वA पर स्विच रेल की हाऊसिंग एवं फेल सेफ प्रणाली हेतु गेज परीक्षण करते हुए मुहम्मदाबाद स्टेशन पहुँचेऔर स्टेशन पैनल,रिले रूम,आई पी एस रूम,बैटरी रूम एवं विद्युत वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया और सम्बंधित को यथोचित प्रबंधन का निर्देश दिया । इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मदाबाद-खुरहट रेल खण्ड का निरीक्षण करते हुए किमी सं-21/2-3पर स्थित समपार फाटक सं-13 का दोहरीकरण के मानकों के अनुरूप निरीक्षण करते हुए किमी सं-19/1-2 पर स्थित ब्रिज सं-10 पर फिटिंग्स की जाँच एवं लोड परीक्षण किया । तदुपरांत किमी सं-18/4-5 पर स्थित समपार फाटकसं-11 का संरक्षा परीक्षण एवं किमी सं-15/2-3 पर ब्रिज सं-7 का व्यापक निरीक्षणकरते हुए खुरहट पहुँचे । रेल संरक्षा आयुक्त ने खुरहट रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण केमानको के अनुरूप किये गये परिवतर्न यथा-प्लेटफार्मो का चौड़ीकरण,आर ई-क्लियरेंस,स्टेशनवर्किंग रुल,वी डी यू स्टेशन पैनल,इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग,आई पी एस कक्ष,रिलेरूम,बैटरी रूम एवं संरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों का व्यापक निरीक्षण किया ।उक्तस्टेशनों पर रेल संरक्षा आयुक्त ने पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग,संशोधित यार्ड प्लान एवं डाईग्राम,इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग,पावर सप्लाई मैनेजमेंट,प्लेटफार्मों पर पर्याप्त क्लियरेंस,स्टेशन पैनल एवं दोहरी लाइन मेंप्रयुक्त होने वाले उपकरणों का संरक्षा निरीक्षण एवं परिक्षण किया । इस रेल खण्ड के संरक्षा निरीक्षण में रेल संरक्षाआयुक्त ने लाइन फिटिंग्स,सिगनलों एवं सूचना बोर्ड के संस्थापन, बैलास्ट की कुशनिंग,बैलास्ट फैलाई,रेल पथ जड़ाई,रेल अर्थ,रेललाइनर,ट्रैक्शन लाइन फाउन्डेशन,ओवर हेड लाइन की मानक स्थिती एवं पुल पुलियाओं परसंरक्षा के सभी मानदंडों को परखा।

*निरीक्षण के अन्त में रेल संरक्षा आयुक्त नेअपनी CRS स्पेशल ट्रेन से खुरहट से सठियांव तक का स्पीड ट्रायल 110 किमी/घंटे कीरफ्तार से सफलतापूर्वक पूरा किया ।*ज्ञातव्यहो की भारतीय रेलवे ने रेलवे प्रणाली केयात्री कॉरिडोर को मजबूत करने की परियोजना के एक भाग के रूप में,पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मऊ-शाहगंज खंड पर विद्युतीकृत लाइनों के साथदोहरीकरण का कार्य 2016-17 में आरम्भ किया था। दोहरीकरण की लाइन मौजूदा मुख्यट्रैक के किनारे बिछाई जा रही है। सठियांव - फरिहा रेल खण्ड को सीआरएस के निरीक्षण के बाद पहले ही खोला जा चुका है। जबकि खुराहट- सठियांव रेल खण्ड का कार्य पूरा होने केपश्चात आज सीआरएस निरीक्षण किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.