Tranding

श्री पीताम्बरा पीठ संस्कृत महाविद्यालय में छात्रों की बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन ।

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

श्री पीताम्बरा पीठ संस्कृत महाविद्यालय में पढने वाले छात्रों की बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। 

प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिभागी पुनीत पाण्डेय, शास्त्री तृतीय वर्ष एवं सोनिया मुद्गल, आचार्य प्रथम वर्ष को पीठ के वरिष्ठ न्यासी सुरेश कालरा ने एक-एक हजार की नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया। उद्घाटन सत्र के अतिथि डा. अरविन्द राणा, जिला खेल अधिकारी, विशिष्टातिथि श्री श्याम पटैरिया महाविद्यालय समिति सदस्य थे।

डा. अरविन्द राणा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल खेलना अत्यन्त आवश्यक है। प्रदेश सरकार ने नवीन शिक्षानीति के तहत खेल को प्राथमिकता प्रदान की है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में विभिन्न प्रकार के अन्तर्महाविद्यालीय, अन्तर्विश्वविद्यालीय, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगितायें की निरन्तर आयोजित की जा रहीं हैं। भविष्य में इस महाविद्यालय की प्रतिभाएं खेल में भी निकल कर आयेंगी। श्याम पटैरिया ने महाविद्यालय के छात्रों की प्रशंसा करते हुये कहा कि हमारे यहां के छात्र प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहें है। छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर बहुत से पुरुस्कार प्राप्त किये हैं। भविष्य में यहां के छात्र देश-विदेश में संस्था का नाम करेंगे। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरेन्द्र भार्गव ने कहा कि हमारे यहां के छात्र एवं छात्राओं में शानदार प्रतिभा है। चाहे संस्कृत में भाषण हो, संस्कृत में एकलगीत हो, खेल कूद की प्रतियोगितायें हों सभी में छात्र एवं छात्राओं का उत्साह शानदार रहा। हमारे यहां के सभी छात्र निरन्तर लगे रहते हैं। यह हमारा प्रथम वार्षिक उत्सव है। अब महाविद्यालय में प्रतिवर्ष उत्सव होगा। कम संसाधन होते हुये भी छात्र प्रत्येक विधा में अपना शतप्रतिशत योगदान देते हैं। 

पीठ के व्यवस्थापक वी.पी. पाराशर ने कहा कि यहां के छात्र श्री स्वामी महाराज जी के सपनों को साकार करेंगे। महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. प्रवीण दुबे ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्राध्यापक डा. रमा आर्य, डा. सुजाता शाण्डिल्य, डा. आशीष पवैया, रामजीशरण राय सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश त्रिपाठी, अरुण मिश्र, ब्रजेश शुक्ल। छात्र दीपक, महेन्द्र, सोनिया, पुनीत, अनिल, राहुल, आरती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ पीताम्बार माई एवं महाराज का पूजन एवं वैदिक मंगलाचरण करके हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. लवलेश मिश्र ने किया। अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका डा- आशा पाठक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


पुरुस्कार प्राप्त करने वाले छात्र –

१- वेदमन्त्रपाठ - प्रथम देवव्रत भार्गव, द्वितीय आशीष शर्मा

२. संस्कृतगीत एकलनृत्य - प्रथम सोनाली यादव, द्वितीय सोनिया मुद्गल

३. संस्कृतगीत एकलगायन - प्रथम शत्रुघ्न शुक्ला, द्वितीय राहुल पाण्डेय

४. रंगोली - प्रथम अंकिता धाकड, द्वितीय आरती समाधिया

५. संस्कृतसम्भाषण - प्रथम आनन्द गिरि, द्वितीय धीरज त्रिपाठी

६. शतरंज - प्रथम राघव समाधिया, द्वितीय पियूष शर्मा

७ गोलाफेंक (बालकवर्ग) - प्रथम पुनीत पाण्डेय, द्वितीय शिवम शर्मा

गोलाफेंक (बालिकावर्ग)- प्रथम सोनिया मुद्गल, द्वितीय आरती समाधिया

८. दौड (बालकवर्ग) -प्रथम पुनीत पाण्डेय, द्वितीय मोहित मिश्र

९ ऊंचीकूद (बालकवर्ग) - प्रथम पुनीत पाण्डेय, द्वितीय तरुण तिवारी

१० लम्बीकूद (बालकवर्ग) - प्रथम पुनीत पाण्डेय, द्वितीय तरुण तिवारी

 लम्बीकूद (बालिकावर्ग) - प्रथम सोनिया मुद्गल, द्वितीय आरती समाधियाँ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
201

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.