हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैल शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के दौरान कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव आचार संहिता के अन्तर्गत एक नियम पर संज्ञान लेते हुए कि कोई भी व्यक्ति यदि 50000 से अधिक की नगदी लेकर चलने पर जांच के दौरान उसे इस नगदी का स्त्रोत बताना पढ़ेगा अन्यथा ये बन जब्त कर लिया जायेगा। कृपया उपरोक्त नियम का अनुपालन वर्तमान दौर में अप्रासंगिक है क्योंकि मंहगाई के इस दौर में ये बहुत कम है और जिस समय चुनाव हो रहे हैं उसी समय में त्योहार और सहालग भी है जिसके कारण नगदी प्रवाह बढ़ जाता है।इस सीमा को 50000 से बढ़ाकर 250000 करने की कृपा ताकि कोई भी नागरिक को असुविधा न हो। ज्ञापन के दौरान आयुष द्विवेदी उज्जवल त्रिवेदी मनोज तिवारी विनय वर्मा मनीष कुमार गुप्ता रोशन भारती इत्यादि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.