Tranding

देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है भाजपा सरकार, हर स्तर पर करे विरोध - रामगोविंद चौधरी

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले जांच एजेंसी द्वारा छापा, फिर चुनावी बांड के नाम पर अकूत धनवसूली का दुनियां का सबसे बड़ा घोटाला उजागर हो जाने की वजह से आम आदमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार बुरी तरह हताश है। इसी हताशा में लोगों का ध्यान हटाने लिए प्रधानमंत्री और उनकी सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का खाता फ्रीज करना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी इस हमले का ताजा उदाहरण है। देश में आपातकाल से भी बदतर स्थिति हो गई हैं।इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। 

शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार विपक्ष शासित राज्यों के साथ प्रारम्भ से ही सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्हें गिराने, तोड़ने और विफ़ल साबित करने की कोशिश में प्रधानमंत्री मोदी और उनका पक्ष भारत सरकार की ताकतों का भी दुरपयोग करता है जो किसी भी तरह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के हित में नहीं है। उन्होंने कहा है कि देश का अरबों रुपया खर्च करके भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी और उनके पक्ष को ईमानदार तथा सम्पूर्ण विपक्ष को बेईमान साबित करने की लगातार कोशिश कर रही है। चुनावी बांड का गोरखधंधा उजागर हो जाने से मोदी सरकार की यह कोशिश उसे उल्टी पड़ गई है। देश के लोगों ने मान लिया है कि अब मोदी और उनकी सरकार के हाथ में भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने के लिए मोदी और उनकी सरकार बूथ स्तर तक धांधली करेगी। इसके लिए केवल ईवीएम नहीं, सरकारी मशीनरी का भी दुरपयोग करेगी। लोकतन्त्र में विश्वास करने वाले सभी लोगों को इसे लेकर अभी से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि दिल्ली का रास्ता वाया उत्तर प्रदेश जाता है। हम सभी समाजवादी मिलकर इस धांधली को उत्तर प्रदेश में रोक लिए तो लोकतन्त्र विरोधी ताकतें दिल्ली से कोसों दूर नज़र आएंगी।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.