Tranding

होली की खुशी मातम में बदली दो दोस्त का नहर में डूबने से हुई मौत,पसरा मातमी सन्नाटा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दो दोस्त होली खेलने के बाद होली का रंग छुड़ाने के लिए होली के दिन त्रिवेणी नहर में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि दोनों मृत युवक गहरे मित्र थे। दोनों युवक त्रिवेणी कैनाल नहर में नहा रहे थे,इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए,जिससे दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों के सहयोग से फिलहाल शव को बरामद कर अलमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां नगर थाना के आईपीएस विकास वैभव चौक स्थित त्रिवेणी नहर की है। इस घटना से परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। मृत् युवकों की पहचान स्टेट बैंक बगहा 2 निवासी,ओमप्रकाश प्रसाद के पुत्र गोलू उर्फ ऋतुराज,उम्र 30 वर्ष,दूसरा युवक की पहचान उदय नारायण प्रसाद के पुत्र, शिवम उर्फ मुकेश उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है,जो जहां था वही सुनकरअस्पताल पहुंच गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
151

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.