शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय बानुछापर ओ पी के बेलवा मोड़ स्थित जिला चिकन सेंटर के मालिक से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है साथ में उनसे मारपीट भी की गई है। नगर के कालीबाग नोनियार निवासी, मुर्गा व्यवसाई,इरफान अली ने बानुच्छापर बेलवा गांव के तीन लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है।बानूछप्पर ओपी प्रभारी, संतोष कुमार ने संवाददाता को बताया कि इरफान अली के आवेदन पर बेलवा गांव निवासी,रोहित ठाकुर,गोलू ठाकुर,विट्टू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।इरफान अली ने संवाददाता को बताया कि इन लोगों के द्वारा 5 लाख की रंगदारी की मांग की गई है, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.