Tranding

शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने औरंगाबाद से किया नामांकन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के पश्चात श्री सिंह ने बताया कि देश में बढ़ते सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने एवं भारतीय संविधान की रक्षा को लेकर संसद में मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने का काम करूंगा ।देश में सिद्धांतविहीन राजनीतिक दलों के कारण ऐसी ताकतों का वर्चस्व चरम पर है और भारतीय संविधान खतरे में है।वही समाज में वंचित समुदाय के हक अधिकारों को कुचलने का कुंत्सित प्रयास किया जा रहा हैं। परिणामत:लोकतंत्र पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी महागठबंधन भी आपसी फूट का शिकार बना हैं। परिणामत: आम नागरिकों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हैं। नामांकन के समय दल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो.उमाकांत राही, प्रदेश महामंत्री राम विलास प्रसाद, मुकेश अर्जक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। विदित हो कि औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में गया जिले के इमामगंज, गुरुआ व टिकारी विधानसभा क्षेत्र आते है। नामांकन करने वाले शोषित समाज दल के प्रत्याशी का पैतृक निवास इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.