Tranding

ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह सम्पन्न।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया।

 चौकिया-उभांव मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने फूल की होली खेल सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। विधायक हंसू राम ने कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद बुलाकर भाईचारे की भावना विकसित करता है। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मिलजुल कर हंसी- खुशी माहौल में पर्व मनाने से उसका उत्साह बढ़ जाता है। इस दौरान लोगों ने अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक प्रमुख ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। लोकगीत गायक कलाकारों ने गीत- संगीत का जलवा बिखेरा।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.