Tranding

मैट्रिक की परीक्षा में छात्रा को कम अंक लाना आत्महत्या का कारण बना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण,बिहार

मैट्रिक के परीक्षा में कम अंक आने पर एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसे वह बुरी तरह से संशय की स्थिति में हो गई,इसके इलाज कराने हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवा मजार टोली कि यह घटना बताई गई है।मुफस्सिल थानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलने पर, घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका की पहचान फुलवारी गांव निवासी,अंशु राम की 15 साल की बेटी,काजल कुमारी के रूप में की गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है की परीक्षा में कम अंकआने से नाराज होकर छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था,दो दिनों से उसका निजीअस्पताल में इलाज चल रहा था,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच की जा रही है,उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
51

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.