चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश
सिहुली परसा गांव के वनग्राम 27 में दबिश देकर चौक पुलिस ने मौके से चालीस लीटर कच्ची के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि उपनिरीक्षक संजय राय एवं हेड कांस्टेबल इंद्र प्रकाश सिंह को किसी मुखबिर ने बताया कि निचलौल थानाक्षेत्र के वनग्राम 24 से एक व्यक्ति कच्ची लेकर 27 नर्सरी जा रहा है ।पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपित कम्मल निषाद के घर छापेमारी कर मौके से कच्ची बरामद कर लिया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.