Tranding

पवित्र रमजान के अंतिम जुम्मा अलविदा की नमाज पूरे शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मुस्लिम समुदाय का पवित्र माहे रमजान का अंतिम जुम्मा जिसे अलविदा कहते हैं,इस नमाज में हजारों हजार की संख्या में नमाजियों ने भाग लिया,वह बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से हर्षउल्लास के साथ पूरे जिले मेंअलविदा की नमाज अदा करने के बाद संपन्न हो गया।अलविदा की नमाज अदा करने हेतु जिले के सभी मस्जिदों की पूरी अच्छी तरीके से सफाई करके नमाज पढ़ने के लिए जानिमाज बिछाकर, माइक और साउंड बॉक्स का बेहतर इंतजाम करके नमाज पढ़ाई गई,जिसे पढ़ने वालों को कुरान की तिलावत बिल्कुल साफ-साफ सुनाई दे,बड़े ही शांतिपूर्वक ढंग सेअकीदत के साथअलविदा की नमाज अदा की गई।इस नमाज को अदा करने के लिए समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से हजारों हजार की संख्या में नमाजी इन मस्जिदों मेंअलविदा की नमाज अदा करने के लिए जमा हुए।

नगर व जिला के सभी मस्जिदों के इमामों ने इस मौके पर इस पवित्रमाह की सभी फजीलत,पवित्र माह में इस नमाज की हकीकत,फीतरा, जकात, सदका,खैरात की राशि को गरीब, लाचार,वृद्ध,मजबूर, विकलांग, बेसहारा, लोगों के बीच मदद के रुप में देने पर जोर दिया गया,ताकि वह भी ईद की खुशी में किसी प्रकार की कमी को नहीं महसूस कर सके।इन लोगों के द्वारा बताया गया कि फितरा की रकम ईद की नमाज पढ़ने के पहले हर हाल में प्रति व्यक्ति ₹50 की दर से और जकात की रकम 2.5% पूरेआय श्रोत परअदा करना होगा।अलविदा की नमाज समाप्त होने के बाद पूरे नगरीय क्षेत्र में काफी भीड़ देखी गई,जो लोग समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए थे,वह लोगअलविदा की नमाजअदा करने के बादअपनी ईद की तैयारी के लिए सामानों के खरीदारी भी करने लगे, अपनीआवश्यकता केअनुसार लोगों ने सेवइयां,अतर,टोपी, कुर्ता पजामा, लूंगी, गमछा, रूमाल,सुरमा इत्यादि की खरीदारी जमकर की।

इसअवसर पर पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन काफी चाकचौबंद नजर आई, जिला के सभी मस्जिदों पर नमाज़ियों की भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित को देखते हुए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी,साथ ही यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई थी,ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026