Tranding

शिक्षा से होता है समाज व देश का विकास: गुड्डू विश्वकर्मा

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चैनपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुर कंपोजिट में सत्र 2023- 24 के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अंक पत्र वितरित किया गया एवं कक्षा 8 के बच्चों का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।उपस्थित बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार भारती ने किया कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाए हुए बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष माला देवी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार गोयल, नीरज शर्मा, रमाकांत विमला ,पूजा सिंह, शशि कला, जयप्रकाश शर्मा ,श्री लाल, विनोद वर्मा ,हरिलाल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.