रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया।
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने शनिवार को कांग्रेस भवन परिसर में आयोजित समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 101 किलो का माला पहनाकर उमाशंकर पाठक का अभिनन्दन व स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा की भाजपा की देश व प्रदेश की सरकार के गलत नीतियों व झूठे कार्यों के कारण आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कांग्रेस कार्यकर्ता नये जिलाध्यक्ष के साथ देश की लड़ाई में भाग लेकर सद्भाव व समरसता के साथ पार्टी व इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की सभी कार्यकर्ता नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ सभी बूथों पर मजबूती के साथ कार्य करते हुए देश की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जनपद में नगर व गांव से लेकर बूथ तक पार्टी को मजबूत व गतिशील करेंगे। मंहगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न के साथ ही जनपद में व्याप्त समस्याओं के साथ सरकार की गलत नीतियों व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधीर राय, विवेकानंद पाठक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सच्चितानंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, विजय मिश्र, प्रभात सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, अनुपमा सिंह, राजनाथ पाण्डेय, संतोष चौबे चुन्नू, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, उषा सिंह, अभिजीत तिवारी सत्यम, ओमप्रकाश तिवारी, अनुभव तिवारी गोलू, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम पाठक, पूनम पांडेय, विद्याशंकर पाण्डेय, रामाधार पाण्डेय, पारस वर्मा, विवेक ओझा, श्रीप्रकाश मिश्र, सुनील सिंह, आदि थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.