शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय मनवापुल ओ पी थाना क्षेत्रअंतर्गत,पश्चिमी लपटहीअंसारी टोला स्थित एक ईदगाह मेंअसामाजिक तत्वों ने घुसकर ईदगाह के अंदर उसके चारों की तरफ के दीवारों और नमाज अदा करने की स्थान पर जयश्रीराम का नारा लिखकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने की जबरदस्त कोशिश की है,इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है, एक विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालेअसामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकोअभिलंब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की मांग की है, साथ ही इस ईदगह के पास मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस जवानों की तैनाती करने की भी ग्रामीणों ने मांग की है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द इस ईद के मौके पर नहीं बिगड़ सके।जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से समुदाय विशेष के लोगों ने शांति बनाए रखने कीअपील की है।इस क्षेत्र के लोगों ने इस घटना की तीव्र निंदा की है।इस निंदनीय घटना की विधिवत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के स्तर पर जांच होनी चाहिए,साथ ही इस घटना में संलिप्त सभी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि इस तरह के कुकृत्य कार्य करने वालेअसामाजिक तत्वों का मनोबल टूट जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.