Tranding

ज्ञान दर्शन एकेडमी में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

पंदह (बलिया) -

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ज्ञान दर्शन एकेडमी में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उपजिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल तथा ललन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल डी के सिंह ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने फॉल्क डांस, पंजाबी राजस्थानी, हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की भी उपस्थित लोगो ने प्रशंसा की। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि उपिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान प्रिंसिपल डी के सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। इस मौके पर डायरेक्टर रामदरश सिंह, प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, मोहन गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेश वर्मा, अजय वर्मा, सत्येंद्र राजभर, अरविंद पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.