रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर / महुआ (वैशाली) राज्य सरकार के आदेशानुसार सभी प्राथमिक,मध्य एवं उच्च विद्यालयों में शिक्षक - अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन दूसरे दिन भी आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जा नगर महुआ में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को बाल संसद की ओर से सर्वप्रथम चंदन लगाया गया एवं पुष्पवर्षा की गई।प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्र - छात्राओं को मोमेंटो देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि बड़े कालखंड के बाद विद्यालय स्तर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन, एक नई सोच का परिचायक है।जो निश्चित रूप से से बच्चों के शिक्षा प्राप्ति की दिशा में संजीवनी का काम करेगा।इस प्रकार का आयोजन प्रति वर्ष और बेहतर तरीके से होना चाहिए।इस दीक्षांत समारोह के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाने में जिन शिक्षकों शिक्षिकाओं की भूमिका अहम रही है वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।समाज और सरकार सदैव इनका ऋणी रहेगा।बच्चों को मुंह मीठा कराते हुए दीक्षांत समारोह का समापन किया गया।कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी,सुमन लता, संजय कुमार,मोहम्मद अफजल हुसैन,विनीता कुमारी,सारिका कुमारी, रंजीता कुमारी,सजीना परवीन,गीता कुमारी,आशा कुमारी के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.