Tranding

डॉक्टर से मांगी गई 15 लाख की रंगदारी, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नगर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर मोहम्मद हिदायतुल्लाह को असामाजिक तत्वों के द्वारा फोन करके जान मारने की धमकी दी गई,साथ ही 15 लाख रुपया की रंगदारी भी मांगी गई है।

इस मामले में चिकित्सक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर थाना अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि चिकित्सक मोहम्मद हिदायतुल्लाह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस संबंध में बैरिया थाना क्षेत्र के अंसारी टोला,गुलाब चौक निवासी, सद्दामअंसारी एवं एकअन्य फोन नंबर धारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित चिकित्सक ने आगे बताया कि विगत वर्ष 17 नवंबर 2023 को मुहर्रम चौक स्थित उनके क्लीनिक पर कुछ असमाजिक तत्व नेआकर हंगामा खड़ा किया था, स्थानीय जागरूक,गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने,बीच बचाव करने पर माफी मांग कर मामला को रफा दफा किया गया।आरोपित किसी माध्यम से इस घटना का वीडियो लेकर कई बार रंगदारी,विभिन्न फोन नंबरों से मांगने का काम किया।

पैसा नहीं देने पर प्राप्त वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया,जिससे कि मेरी छवि धूमिल हो जाए,इधर 21मार्च 2024 के उनके नंबर पर एक मोबाइलधारक फोन करके जान मारने की धमकी देते हुए 15 लख रुपए की रंगदारी की मांग की गई।रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई,साथ ही रात को इस नंबर पर फोन करके गाली गलौज की गई।

Karunakar Ram Tripathi
73

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.