शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया में वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी की चोरी रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में,वाहन जांच के दौरान तीन गाड़ियों को जप्त किया, जबत गाड़ी में एक ट्रक कोयला,एक ट्रक सीमेंट,एक ट्रक छड़ लोड है,बिना जीएसटी और ई वे बिल के जिले में लाया जा रहा था, इससे लाखों रुपए का राजस्व को चोरी हो रही थी।
मैनाटांढ -नरकटीयागंज रोड स्थित मुस्कान ईंट भट्ट का वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है,कार्रवाई की मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग के दौरान जीएसटी चोरी की संभावना को देखते हुए किया गया है,अभीअधिकारियों द्वारा उत्पादितईट, कोयले की आपूर्ति बिक्रीआदि की कागजातों की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
राज्यकर संयुक्तआयुक्त,दिनेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सर्वे का काम चल रहा है।जीएसटी चोरी रोकने के लिए मुख्यालय स्तर से लगातार मॉनिटरिंग हो रही है, गलत ढंग से आईटीसी के लाभ लेने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई तय है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.