Tranding

दुकानों में लगी भयंकर आग के चलते लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मीना बाजार,जंगी मस्जिद के पास स्थित एक किताब व चप्पल की दुकान में रात्रि समय भयंकरआग लगने सेआसपास के कई दुकानें जलकर खाक हो गई।आग पर नियंत्रण करने के लिए फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।बेतिया नगर थाना की गश्ती टीम और112 की पुलिस टीम मौके पर ही मौजूद रही।इस घटना से स्थानीय लोगों के बीचआपसी विवाद को नगर थाना पुलिस प्रशासन ने समझा बुझा कर शांत कराया। इस आगलग्गी की घटना में कई तरह की बातें सामनेआ रही है,कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट सेआग लगी है,साथ ही कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी नेक्षति पहुंचाने की नीयत सेआग लगा दी है, जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इस घटना की पुलिस जांच से ही वास्तविकता सामनेआएगी।

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।फायर ब्रिगेड की पूरी दमकल टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकरआग पर काबू पाया।

Karunakar Ram Tripathi
150

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.