शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
इन दिनों पूरी शहरी क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ है सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है पुलिस प्रशासन मुक्दर्शक बना रहता है। यह विडंबना ही कहा जाएगा कि नगरथाना के बगल के ही दुकान में लगभग लाखों के सामानों की चोरी करली गई है इसके अलावा कालीबाग थाना क्षेत्र के पश्चिम करगहियां, जमादार टोला,वार्ड नंबर 1 में राजकुमार के मकान का ताला काट कर चोरों ने लाखों का आभूषण और ₹6 लाख नगद की चोरी कर ली। चोरों का आतंक का यह गजब विडंबना है कि चोरी करने के बाद अगल-बगल के सभी दुकान, मकान के बाहर लगे कुंडली में ताला लगा दिया गया,ताकि लोग घर से बाहर नहीं निकल सके।पीड़ित का कहना है कि
मेरी पत्तों अपने घर में ताला बनाकर अपने नायर गई थी और मैं बगल के घर में सोया हुआ था जब सुबह हुई तो लोगों ने शोर मचाना शुरू किया कि हम लोगों घर के बाहर कुंडली में ताला लगा हुआ है। इसके अलावा काली बाग पॉप थाना क्षेत्र के डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मदन किराना की दुकान तोड़कर 90 हजार की चोरी कर ली गई है। दुकान मालिक नितेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे वाले हिस्से का गेट तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी की है।इस तरह चोरी की घटना से पूरे शहरवासी परेशान हैं, मगर पुलिस प्रशासन है कि मुक् दर्शक बना रहता है।पुलिस अगर सख्त कार्रवाई करती रहती तो इस तरह की चोरी की घटना परअंकुश लगाया जा सकता है।मोहल्लेवासी एवन अन्य लोगों का कहना है कि पुलिस की जानकारी में इस तरह की घटना घट रही है, तभी तो पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने से कतरा रही है, तभी तो चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.