रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।प्रतिपक्ष के नेताओं व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जिले के बाराचट्टी स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत ही शर्म लगती है कि जब मोदी ने हमारे चाचा के डीएनए पर सवाल उठाया था, तब चाचा नाखून काटकर चेक करवाने के लिए भेज रहे थे ।उन्होंने भाजपा को बड़का झूठा पार्टी करार देते हुए कहा कि मोदी ने 2014 में आम लोगों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने,किसानों की आय को दुगना करने का तथा प्रत्येक नागरिकों को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था।लोग उसके झांसे में आ गए और 10 वर्षों के लिए सत्ता सौंप दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला सके। उन्होंने इंडिया द्वारा जारी अपने घोषणा पत्र में बताया कि गठबंधन ने 2024 में परिवर्तन पत्र जारी किया है ।जिसमें 24 जन- वचन का वायदा किया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि 17 माह में हमने 5 लाख लोगों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा हैं। नीतीश चाचा जब पलट गए तो परीक्षा के पूर्व ही पेपर लीक हो रहा है ।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सत्ताआने पर प्रत्येक वर्ष एक करोड लोगों को नौकरीदेने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में चार हजार करोड़ तथा 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा 4 साल के लिए बहाल किए गए अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा तथा शहीद हुए जवानों को शहीद का दर्जा भी दिया जाएगा। उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज में गाना गया। जिसमें कहा कि तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी को कहा कि वे अब अंतिम पड़ाव में है ।अब वे उठ बैठ भी नहीं पा रहे हैं ।इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने सभा को संबोधित करते कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है और इस मुद्दे पर केंद्र की सरकार कोई बात नहीं करती हैं। सभा को संबोधित करने वालों में राजद के प्रदेश स्तरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ,शेरघाटी विधायिका मंजू अग्रवाल, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, गुरुआ विधायक विनय यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, प्रो. पुनेश्वर यादव ,राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ,राजद नेता विनय कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ,जिला महासचिव बढ़न यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव ने किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.