कहा-गले में माला और विचारों पर ताला वाली सिद्धांत नहीं चलेगी
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वां जयंती समारोह मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वधान में शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी आवास पर मनाया गया। संघ के जिलाध्यक्ष मा. प्रह्लाद राय की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वे जीवन पर्यंत वंचित समुदाय के लिए संघर्षरत रहे, किंतु विडंबना है कि तथाकथित लोग बाबा साहब के विचारों को गुमराह कर वंचित समुदाय को उनके अधिकारों को हनन कर रहे हैं। वक्ताओं ने ऐसे लोगों से आम नागरिकों को सावधान रहने की अपील की। गले में माला और विचारों पर ताला वाले सिद्धांत नहीं चलेगी।कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में अर्जक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह (अधिवक्ता), गया कॉलेज गया के अवकाश प्राप्त प्रो.रामकृष्ण प्रसाद यादव ,जिला मंत्री विनोद विरोधी ,रामकृष्ण प्रसाद शिक्षक जितेंद्र कुमार,अविनाश कुमार , रजनीकांत, नंदकिशोर प्रसाद, बालमुकुंद प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार दीनबंधु ,परमेश्वर अर्जक ,वीरेंद्र अर्जक ,संजय मंडल, मनोज कुमार मंडल ,कपिल मंडल, मुंगेश्वर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.