शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
राजस्थानी नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला परिषद कार्यालय में कनीयअभियंता के साथ मारपीट,गाली गलौज,कार्यालिय कार्य में बाधा पहुंचाने मामले में,जिला पार्षद,लालबाबू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि जिला परिषद कार्यालय के कनीय अभियंता,दीपक कुमारअपना कार्यालीय कक्षा मेंअपने कार्यों का निष्पादन कर रहे थे,तभी जिला पार्षद,लालबाबू चौधरी उनसे किसी बात को लेकर उलझ गए,मारपीट,गाली गलौज करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे
कनीयअभियंता की पिटाई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पार्षद लालबाबू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अनुसूचित जाति जनजाति थानाअध्यक्ष,राणा कुमार ने संवाददाता को बताया कि मामले में जिला परिषद के कनीयअभियंता दीपक कुमार के आवेदन पर एससी एसटी एक्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी,उक्त मामले में फरार जिला पार्षद,लालबाबू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष नेआगे बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिला पार्षद को उनके पैतृक गांव श्रीनगर के भवानीपुर तेगा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.