शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
प्रसिद्ध कविवर गोपाल सिंह नेपाली की पुण्यतिथि के अवसर पर नेपाली पथ स्थित उनके स्मारक के साफ-सफाई के बाद स्थानीय साहित्यकारों ने पुष्पपार्पण,माल्यार्पण अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया।इसअवसर पर वरीय साहित्यकार डॉ.परमेश्वर भक्त एवं डॉ.गोरख प्रसाद 'मस्ताना' ने कहा कि हिंदी साहित्य में कवि गोपाल सिंह नेपाली ने देश-प्रेम,प्रकृति-प्रेम तथा मानवीय भावनाओं का अपनी कविताओं में सुंदर वर्णन किया है।सफल संपादक होने के साथ वह सफल गीतकार भी थे।मंचों में इनकी काव्य प्रतिभा लोगों को आकर्षित करती थी।सुरेश गुप्त,अरुण गोपाल,अनिल अनल,डॉ.दिवाकर राय,जय किशोर जय,डॉ.जगमोहन कुमार,डॉ.चन्द्रभान राम,डॉ. राजेश कुमार 'चंदेल',आभास झा,श्याम कुमार,पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा ने नेपाली को कालजयी रचनाकार बताया।इस स्मारक की साफ-सफाई स्थानीय निगम पार्षद,राज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया। मौके पर लालबाबू शर्मा, ब्रजराजश्रीवास्तव,राजेश कुमार,बीरबल मौर्या, दीपू शर्मा,मधुरेन्द्र चौबे,निगम पार्षद,सोनेलाल गुप्ता, अमर यादव,सफाईकर्मी,राजू कुमार, दिनेश राउत,दिनेश राम,जैकी कुमार,अरुण कुमार,रमेश कुमार,अंकुश कुमारआदि उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.