शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरा जिला चुनावमय हो गया है।जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,अनुमंडल प्रशासन के साथ प्रखंड प्रशासन भी इस चुनावी कार्य में रंग गया है।
जिला स्तर से इन सभी स्थानों परआदेशों की झड़ी लग गई है,प्रतिदिन नया-नया चुनाव आयोग का आदेश आता ही रह रहा है,जिसे संकलन कर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारीअपने आधीनस्थ,पदाधिकारी, कर्मियों को सूचित करते रह रहे हैं। चुनाव में लगे मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण की बड़ी जोरों से चल रहा है,उनको हर प्रकार की नई तकनीक,चुनाव आयोग के नए नियमों,कानूनों सेअवगत कराया जा रहा है, ताकि मतदान करने के दौरान उनको किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।विभिन्न स्तरों के मतदान पदाधिकारी,कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट,पुलिस बल के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स इत्यादि की तैनाती मतदान केंद्रों पर की जा रही है।
राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने भाग का अनुमान रहे हैं और इन लोगों के द्वारा भी अपना चुनाव प्रचारअभी तो धीमी गति से चल रहा है, लेकिन पार्टी का सिंबलअलॉट हो जाने पर प्रचार प्रसार का तीव्र गति का रूप ले लेगी।
इस जिले में दो लोकसभा क्षेत्र है,बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र,बेतिया लोकसभा क्षेत्र आते हैं,इनमें 25 मई 2024 को चुनाव होना तय है।इस चुनावी प्रक्रिया में महीना दिन विकास का काम ठप पड़ जाता है।पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक चुनाव कार्य में लगे रहते हैं।अबकी बार लोकसभा चुनाव 2024 भीषण गर्मी और तपिश के दिनों में पड़ रहा है,इसके लिए सरकारी स्तर पर सभी मतदान केंद्र पर विशेष व्यवस्था करनी होगी,ताकि मतदाताओं को गर्मी,लू,तपिश,प्यास से बचाया जा सके।सीनियर सिटीजन मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध करना होगा,इन्हें मतदान करने के लिए विशेष छूट देनी होगी। संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतिया लोकसभा सीट के लिए भाजपा से,डॉक्टर संजय जयसवाल और बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से,सुनील प्रसाद कुशवाहा का नाम चर्चित है,अभी-अभी पता चला है कि इंडिया गठबंधन से बेतिया लोकसभा सीट से पूर्व विधायक,मदन मोहन तिवारी का नाम सुनने मेंआ रहा है, यह तो अब पार्टी का सिंबल मिलने के बाद ही सही माना जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.