शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
आर्केस्ट्रा संचालकों के द्वारा विभिन्न उम्र के किशोरियों का डांस करने,हीरोइन बनाने, अच्छी कमाई करने का झांसा देकरआर्केस्ट्रा में भर्ती किया किया जाता है।इस जिला में भी अन्यत्र जगह पर आर्केस्ट्रा का संचालन हो रहा है,जिसमें विभिन्न उम्र के किशोरियों को डांस करने केअलावाअन्य अनैतिक कार्य कराया जाता है।इसी क्रम में,एकआर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार करते हुए दो किशोरी,एक महिला को जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर,नवलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया है।दोनों युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं
संवाददाता को मिली सूचना केअनुसार,आर्केस्ट्रा संचालक,जोगापट्टी प्रखंड के सानीबारवा गांव निवासी, विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थानाअध्यक्ष,अनूपम कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि मुक्त कराए गए दोनों किशोरियों,महिला को मेडिकल जांच करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,इसके अलावाआर्केस्ट्रा संचालक को न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.