Tranding

चोरी के आरोप में दो चोरों को खंभे से बांधकर हुई पिटाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दो युवकों को चोरी के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बिजली के खंबे के बांधकर जबरदस्त पिटाई की,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि वायरल वीडियो नौतन थाना क्षेत्र के तेलुआ ब्रह्म टोला गांव का बताया गया है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वायरल वीडियो में दोनों युवकों को एक खंभे से बांधकर ग्रामीण लाठी डंडे और बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान दोनों जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं,दोनों की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया नौकाटोला निवासी, प्रमोद कुमार के पुत्र कन्हैया कुमार,उम्र 21 वर्ष और उसका दोस्त राहुल कुमार के रूप में की गई है। वीडियो मामले में पीड़ित युवक के पिता प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि मैं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना पर आवेदन दिया।वायरल वीडियो की जांच की जा रही है,कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में पिटाई करने वाली की पहचान की जा रही है,शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही मोटर चोरी काआरोप लगाकर दोनों को ग्रामीण पीटने लगे,उसके पास 2.80 लाख रुपया और मोबाइल भी छीन लिया,राजकुमार यादव ने फोन पर मुझे बुलाया और वहां पर एक लाख रुपया पंचो ने ले लिया,तब जाकर उन लोगों ने मुझे और मेरे दोस्त को छोड़ दिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि प्रमोद ने पुलिस को बताया कि 10:00 बजे रात में मेरा पुत्र,कन्हैया कुमार,उसका दोस्त,राहुल कुमार,गोपालगंज जिला के मीरगंज से बाइक से दक्षिण तेंलूआ के रास्ते अपने घरआ रहे थे,इस दौरान नौतन के ब्रह्मटोला निवासी, राजकुमार यादव,मंगल यादव, सुकोई यादव,लक्ष्मण यादव, रामायण यादव ने घेर लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.