शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानी नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,सुप्रिया सिनेमा रोड, व बेतिया बस स्टैंड से नेपाल के रास्ते लाया गया 3 करोड़ का 35 किलो चरस के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,यह चरस नेपाल से लाकर बेतिया होते हुए हरियाणा निवासी,एक व्यक्ति को सप्लाई देना था, मगर पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम गठित करके सुप्रिया सिनेमा रोड,व बेतिया बस स्टैंड के पास से छापेमारी करके तीनो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिसअधीक्षक,डीअमरकेश ने प्रेसवार्ता जारी कर संवाददाता को बताया कि इनरवा बाजार
निवासी,फैयाज मियां,सहोदरा थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी, सुरेश यादव,सिरसिया ओ पी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी,संजय पटेल को गिरफ्तार किया गया है,तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस कप्तान,डीअमरकेश ने संवाददाता को बताया कि तीनों के पास से 35.766 किलोग्राम चरस,तीन बाइक,दो
मोबाईल को जब्त किया है। नेपाल से लाई गई चरस को हरियाणा भेजना था,मगर नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर में तस्करआए हुए हैं, जिनके पास चरस है।
जिला पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि तीन तस्कर में से दो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं,एक तस्कर सुरेश यादव मर्डर केस में भी जेल जा चुका है,फैयाज मियां भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है,पुलिस तीनों तस्करों को रिमांड पर लेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.